BREAKING NEWS:- ओवरटेक करने से हुआ सड़क हादसा हाडी पिपलीया के समीप ,बाइक सवार चालक ग़म्भीर घायल पड़े ये खबर !
मंगलवार को देर शाम रामपूरा मनासा रोड पर हाड़ी पिपलिया के समीप एक सड़क हादसा हुआ जिसमे रोड पर निकल रहे ट्रेक्टर से ओवरटेक करते समय एक बाइक सवार चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल के गिर गई । जिससे बाइक सवार चालक रामपुरा निवासी भगतसिंह पिता लक्ष्मण सिंह सोलंकी उम्र 50 वर्ष गंभीर घायल हो गया ।घटना में घायल व्यक्ति का एक पैर व एक हाथ फेक्चर हो गया जिसे तत्काल थानां 108 एम्बुलेंस पायलट चंद्रकांत शर्मा व ईएमटी लोकेश शर्मा उपचार हेतु मनासा शासकीय अस्पताल लाये ।डॉक्टरो ने घायल व्यक्ति का उपचार कर अस्पताल में भर्ती किया है ,इलाज जारी है। संतुलन बिगड़ने है बाईक सवार फिसला गम्भीर घायल ट्रेक्टर से ओवरटेक करते समय हुआ सड़क हादसा घायल व्यक्ति को करवाया अस्पताल में भर्ती इलाज जारी
