BREKING NEWS:नीमच जिले में पहली बार नार्कोटेस्ट की उठी मांग,आखिर क्यो चाहते हैं कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका सचिव का नार्कोटेस्ट !
जावद विधानसभा में अखबारों की सुर्खियों में रहे एक आत्महत्या ओर आत्महत्या के लिए उत्तेजीत करने वाले मामले पर कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका ने नीमच जिला एसपी से चर्चा की ओर मामले में पुलिस प्रसाशन से निष्पक्ष, दबावरहित एवं गंभीरतापूर्वक कार्यवाही की मांग की हैं ।
कांग्रेस नेता रांका ने बताया कि अठाना के सुखानंद मार्ग पर निवासरत धनराज पिता मुन्नालाल धनगर के द्वारा 24- 25 अप्रैल 2023 की रात को की गई आत्महत्या कोई मामूली आत्महत्या नहीं हैं । कंही यह जावद विधानसभा क्षेत्र में सत्ता और अपराधियों से जुड़ी मानसिकता से प्रेरित सोच का परिणाम तो नहीं हैं ..? जीस प्रकार अपने पद का दुरुपयोग जावद विधानसभा क्षेत्र में सरकारी नुमाइंदों द्वारा किया जा रहा है यह सर्वविदित हैं पर इन भृष्ट कर्मचारियों के हौसले इतने मजबूत हो गए हैं कि यह किसी आम नागरिक ओर किसान को आत्महत्या3 तक करने को मजबूर कर रहे हैं । स्वाभाविक है कि इन कर्मचारियों को खुला संरक्षण प्राप्त है ..? तभी तो यह सरकारी नुमाइंदे कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपनी मनमानी कर रहे है ।
मृतक ने आत्महत्या से पूर्व बनाया वीडियो उसका क्या परिणाम निकला..?
काग्रेस नेता ने बताया कि कोई भी इंसान अपनी जीवनलीला ऐसे ही राह चलते समाप्त नहीं करता ओर नाही किसी को अधिकार हैं कि ऐसा करने हेतु किसी को प्रेरित करे। अपने पीछे हँसता खेलता परीवार एकलौते मासूम बच्चे के सर से पिता का साया उठ जाना बड़ा दुःखद होता हैं । जब मृतक धनराज ने मृत्यु से पूर्व अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपने साथ पूरी आपबीती बताई थी और पूरे मामले को लेकर जिसे जिम्मेदार ठहराया था आखिर उस जीम्मेदार व्यक्ति का इतना हौसला कैसे एकाएक बढ़ गया कि वो किसी की जीवनलीला समाप्ति का कारण बन गया । मृतक को क्या न्याय मिल पाया है..? क्या अपराधी को उचित दण्ड मिला..? मृतक की हत्या के लिए जो जीम्मेदार है उसके द्वारा किये गए कितने कारनामो से पर्दा उठा ..? मृतक के परिजनों को क्या प्राप्त हुआ जो न्याय की आशा में हैं..? इन सभी सवालों के जवाब अभी आना बाकी हैं ।
क्यों उठ रही है सचिव के विरुद्ध नार्कोटेस्ट की मांग*
कांग्रेस नेता रांका ने बताया कि ऐसा सुनने में आया है की आत्महत्या के लिए उत्तेजित करने के आरोपधारी सचिव प्रेमचंद माली अपने संरक्षण दाताओं ओर दलालों के माध्यम से कंही लेनदेन करके मामले को दबाने हेतु प्रयासरत तो नहीं हैं ..? कांग्रेस नेता रांका ने यह भी कहा कि उक्त सचिव के सम्पूर्ण कार्यकाल के भरस्टाचार को उजागर करना हो या इस आत्महत्या वाले प्रकरण से पर्दाफाश करना हो तो नार्कोटेस्ट जरूर करना चाहिए जिससे आमजन का भी न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे और उक्त सचिव के सारे काले चिट्टे जनता के सामने आए ओर किये गबन उजागर हो और साथ ही पीड़ितों को न्याय प्राप्त हो सके क्योंकि यह सचिव जहाँ पर भी रहा है अपनी कार्यशैली को लेकर सदैव चर्चा में रहा है और कई मामलों में इसकी संलिप्तता की दबी आवाज में सब बात करते हैं । श्री रांका ने यह भी कहा कि उस अबोध बालक को न्याय प्राप्त होना चाहिए जिसने अपने पिता खोया हैं ।
