BREAKING NEWS : कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व टीम द्वारा ग्राम ढाकनी में घर- घर जाकर भरे गए नारी सम्मान योजना फार्म -योजना के बारे में दी जानकारी

BREAKING NEWS : कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व टीम द्वारा ग्राम ढाकनी में घर- घर जाकर भरे गए नारी सम्मान योजना फार्म -योजना के बारे में दी जानकारी पड़े ये खबर!


कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन मे गॉव गॉव में नारी सम्मान योजना फाॅर्म भरे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।वही मनासा तहसील क्षेत्र ग्राम ढाकनी लोड़किया अचलपुर नलखेड़ा सहित कई गांवों में फॉर्म भरवाए गए हैं। शनिवार को ग्राम ढाकनी मे मध्य प्रदेश पूजारी प्रकोष्ठ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा मध्य प्रदेश पूजारी प्रकोष्ठ व महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मोना शर्मा व सोनम शर्मा कनक गुर्जर द्वारा महिलाओ के फार्म भरे गए ।महिला ब्लाक अध्यक्ष मोना शर्मा ने बताया के कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा ,

बहनों को सशक्त और समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ नारी सम्मान योजना लाई गई है। यह 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के संकल्प के साथ शुरू की जा गई है। उन्होंने महिलाओ से इस योजना के तहत पंजीयन जरूर कराने की बात कही ।अभी तक 800 के करीब नारी सम्मान के फार्म भरे जा चुके है वही आगे प्रक्रिया जारी है ।

Slugs : ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोना शर्मा व टीम द्वारा भरे गए नारी सम्मान योजना फार्म नारी सम्मान योजना की महिलाओ को दी जानकारी घर -घर जाकर दी जा रही योजना की जानकारी

और नया पुराने