BREAKING NEWS:- आदिवासी भील के साथ की मारपीट अभ्यारण कर्मियों ने शराब के नशे में आदिवासियों पर बरसाई लाठियां जामुन बेचकर गांव जा रहे थे युवक पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:- आदिवासी भील के साथ की मारपीटअभ्यारण कर्मियों ने शराब के नशे में आदिवासियों पर बरसाई लाठियां जामुन बेचकर गांव जा रहे थे युवक पड़े ये खबर  !

रामपुरा के समीपस्थ ग्राम डायली के वन अभ्यारण क्षेत्र में स्थित  अभ्यारण विभाग की चौकी पर तैनात वन कर्मी चौकीदार सहित  वनपाल एवं एक अन्य कर्मी  ने शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए ग्राम डायली के ग्रामीण तुफान पिता बालु भील एव छोटूलाल पिता शंभूलाल भील निवासी करणीखेडा  के साथ जमकर मारपीट की गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि में भील समुदाय के दो आदिवासी युवक जामुन बेचकर जंगल के रास्ते से अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में पढ़ने वाली अभ्यारण चौकी डायली पर तैनात अभ्यारण के वन कर्मियो सहित चौकीदारों ने शराब के नशे में उन दोनो पर लाठियां बरसाना शुरू कर दी उनके साथ जमकर मारपीट की जिसके कारण वह घायल होकर बेहोश हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही आज  ग्रामीणों ने चौकी को घेर लिया और आक्रोशित होकर जमकर अभ्यारण वालों के खिलाफ नारेबाजी की ग्रामवासियो ने घटना की सूचना गाँधीसागर के अधीक्षक को दी गई तथा रेन्जर अंकित सोनी को देना चाही तो उन्होने फोन रिसीव नही किया मंदसौर वन मंडलाधिकारी को भी सूचना दी लेकिन एक भी अधिकारी मौके पर नही पहुंचा ।  डायल हंड्रेड को सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है । ग्राम पंचायत डायली सरपंच प्रतिनिधी सुन्दरलाल दायमा ने बताया कि गांव के रहवासियों का नजदीकी ग्राम पतलोई आना जाना लगा रहता  है और ये दोनों व्यक्ति जब ग्राम लौट रहे थे तो डिप्टीरेन्जर चुण्डावत , वनकर्मी रोहित धामा , कुलदीप एवं चौकीदार नरसिंह ने इन्हें बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया जिससे दोनों चोटिल बेहोश हो गए ।  अंततः रामपुरा वन क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाईश दी ग्रामवासियों ने दोषी वनकर्मियों पर कार्यवाही की मांग करने के बाद चौकी का घेराव बंद किया ।

गेम रेन्जर अंकित सोनी का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशें में थे और चौकी मे जबरन घुसकर हमारे स्टाफ के साथ झुमाझटकी कर अभद्र व्यवहार किया डी एफ ओ मंदसौर ने वहां के सरपंच से भी बात की है मामले की जांच की जाएगी ।

और नया पुराने