BREKING NEWS:-भाजपा नेता पटवा के अवैध निर्माण को जमीदोज नही किया तो कांग्रेस सडक पर करेगी आंदोलन - राठौर पड़े ये खबर !
मनासा । नगर में नजूल की सरकारी जमीन पर भाजपा नेता और कुकडेश्वर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधी उज्जवल पटवा द्वारा अवैध रूप से दुकाने बनाने के मामले में जिला कांग्रेस महामंत्री दिनेश राठौर ने बडा बयान देते हुए कहा कि भले ही भाजपा नेता सत्ता के दम पर अपना अवैध निर्माण बचाने की कवायद कर ले। लेकिन अवैध निर्माण पर जेसीबी चलेगी। कांग्रेस नेता राठौर ने कहा कि भाजपा नेता करोडो की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर सत्ता का दुरूपयोग कर 8 दुकाने बना ली। जिस सर्वे नंबर पर दुकाने बनाई गई वह नजूल की जमीन है। नगर परिषद द्वारा सीमाकंन करवाया गया जिसमें निर्माणाधीन दुकाने सरकारी नंबर पर बनी हुई पाई गई। भाजपा नेता उज्जवल पटवा के अवैध निर्माण को लेकर सत्ता पक्ष के जिम्मेदार कार्रवाई को लेकर दबाव बना रहे है। राठौर ने कहा कि सरकारी जमीन पर दुकान निर्माण के मामले से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी अवगत करा दिया है। नगर परिषद भी सरकारी जमीन पर निर्माण होने के बाद भी आज तक भाजपा नेता के निर्माण पर जेसीबी नही चलना कहीं ना कहीं सत्ता का अधिकारीयो पर दबाव है। जिला कांग्रेस महामंत्री राठौर ने कहा कि नगर की जनता को पता है कि जिस जगह पर भाजपा नेता द्वारा दुकानो का निर्माण किया गया है। वहां पर सार्वजनिक सुविधाघर बने हुए थें। करोडो की जमीन की बंदरबाट भाजपा ष्शासनकाल में भाजपा नेता कर रहे है। राठौर ने कुकडेश्वर के भाजपा नेता उज्जवल पटवा पर हमला करते हुए कहा कि पटवा ने कुकडेश्वर में भी सरकारी जमीन को नही छोडा है। वहां पर भी तालाब की जमीन पर भी निर्माण कर लिया गया। राठौर ने कहा कि भाजपा नेता की बनी अवैध दुकानो पर किसी भी हालत में टुटकर रहेगा। नगर परिषद और प्रशासन ने सप्ताहभर में निर्माण कार्य को जमीदोंज नही किया तो कांग्रेस इस मामले में सडक पर उतरकर आंदोलन करेगी। वही जिला कलेक्टर को इस मामले में अवगत कराया जाएंगा
