BREAKING NEWS:- एलायंस क्लब रामपुरा के तत्वाधान में होगा विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, लाभ पड़े ये खबर....!

BREAKING NEWS:- एलायंस क्लब रामपुरा के तत्वाधान में होगा विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, लाभ पड़े ये खबर....!


रामपुरा। एलायंस क्लब रामपुरा के तत्वाधान में स्व. लक्ष्मीनारायण व स्व. झमकू बाई डबकरा की स्मृति में गोमाबाई नेत्रालय नीमच के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर के पोरवाल पंचायती भवन, धानमण्डी में शिविर 23 जुलाई को प्रातः 10 से दोपहर 02 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में सभी नेत्र रोगियों की नजर, चश्में, कालापानी, मोतियाबिन्द, नासूर, पर्दे की बिमारी आदि की जाँच निःशुल्क की जावेगी। परीक्षण पश्चात ऑपरेशन योग्य मरीजों के मोतियाबिन्द ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण सहित) गोमाबाई नेत्रालय नीमच में निर्धारित दिनांक को निःशुल्क किये जावेंगे। मरीज को नेत्रालय पहुंचाने व वापस लाने की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। ऑपरेशन के बाद प्रथम परीक्षण 1 सप्ताह बाद व दूसरा परीक्षण 1 माह बाद शिविर स्थल पर ही किया जायेगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को नजर के चश्में गोमाबाई नेत्रालय नीमच द्वारा निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

और नया पुराने