BREAKING NEWS:-नहाने गए 14 वर्षीय बालक की पानी डूबने से हुई मौत का जिम्मेदार कौन ग्रामीण या कंपनी , दुरगपुरा के समीप दोस्तो के साथ खदान मे नहाने गया था विशाल लोगो ने शव को रोड़पर रखकर किया चक्काजाम दुकान के फोड़े कांच पड़े ये खबर !


नीमच /मनासा थानां क्षेत्र के गांव दुरगपुरा मे रक्षाबंधन के दिन एक घर मे खुशियां उस समय गमी में बदल गईं, जब एक 14 वर्षीय बालक की खदान मे नहाते समय पानी मे डूबने से मौत हो गयी ।  बालक विशाल पिता राजू बंजारा निवासी ग्राम दुरगपुरा भोपाली व कोटड़ा के बीच बनी खदान में दोपहर 12 बजे करीब अपने दोस्तो के साथ नहाने गया था  तभी अचानक पानी मे डूब गया खदान दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा पेयजल योजना के कार्य के लिए बनाई गई थी जिसको तार फेंसिंग कर पूरी तरह से सुरक्षित बनाया गया था लेकिन लोगों द्वारा  फेंसिंग को उखाड़ कर ले जाए जाने की सूचना कंपनी के जिम्मेदारों द्वारा पुलिस थाना मनासा में भी दी गई थी जिसकी प्रतिलिपि कंपनी के लोगों के पास मौजूद है 

।सूचना पर ग्रामीण जन मोकस्थल पहुचे व करीब 1 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बालक के शव को पानी से बाहर निकाला व पीएम के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुचे जहां मनासा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम करवाया । समाजजन ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग व दिलीप बिल्डकान कंपनी के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग को लेकर मंनासा के मंदसौर नाके पर शव को रोड़पर रखकर चक्कजाम कर दिया। चक्कजाम के दौरान गाड़ी निकालने को लेकर गुस्साए लोगों ने पास ही एमआरएफ टायर शोरूम की दुकान पर पत्थर बाजी कर कांच फोड दिए ।मोके पर पहुचे एसडीएम  पवन बारियॉ सहित कुकड़ेश्वर मनासा  व नीमच पुलिस ने भीड़ को हटाया

उधर दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के जिम्मेदारों का कहना है कि खदान के अंदर बच्चे आते थे उनको वहां पर काम करने वाले लोगों द्वारा रोका जाता था और वह मानते नहीं थे इस संबंध में सरपंच को भी कई बार कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया था पशु चराने के लिए बच्चे और बड़े बुजुर्गों भी वहां आ जाया करते थे उन्हें भी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा रोका जाता था गांव के लोग और बच्चे मानते नहीं थे और जबरदस्ती खदान के अंदर घुसते थे ग्रामीण लोग कहते हैं कि हमें यहां नहीं आने दोगे तो हम खदान का काम बंद करवा देंगे और जबरन खदान में घुसकर नहाते थे जिसके कारण इस प्रकार की दुर्घटना आज हो गई ।

और नया पुराने