BREAKING NEWS:-रक्तदान महाभियान शिविर उत्साहपूर्ण संपन्न, रामपुरा में हुआ 202 यूनिट रक्तदान, शासन प्रशासन सहित निजी संस्थाओं का रहा सराहनीय योगदान पड़े ये खबर !


शंकर भाटी के साथ वीके राठौर की खबर !                                               

रामपुरा-नीमच(मप्र):- दिनांक 12.08.2023, नीमच जिले के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन के आदेशानुसार पूरे नीमच जिले में 32 स्थानों पर रक्तदान महाभियान शिविर का आयोजन किया गया, इसी कड़ी में रामपुरा शासकीय चिकित्सालय में भी रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ, रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय युवाओं सहित महिला शक्ति ने बढ़ चढ़कर भी हिस्सा लिया। आयोजन की शुरुआत में सर्वप्रथम रामपुरा शासकीय चिकित्सालय अधिकारी डॉ प्रमोद पाटीदार एवं रामपुरा निवासी प्रदीप चोपड़ा (बंटी) के द्वारा रक्तदान किया गया। पश्चात इसके रक्तदान शिविर का आयोजन शाम 6:00 बजे तक चला जिसमें करीब 202 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में रेडक्रास सोसायटी मंदसौर द्वारा रक्त को सुव्यवस्थित एकत्रित किया गया। समस्त रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात जिला प्रशासन की ओर से प्रतीक चिन्ह के रूप पौधे एवं प्रमाण पत्र भेंट किए गए वहीं जिला प्रेस क्लब नीमच एवं बुलंद मध्यप्रदेश समाचार पत्र रामपुरा की ओर से कॉफी बिस्किट एवं आर्मी फैंस रक्तदान टीम द्वारा द्वारा प्रमाण पत्र भेंट किए गए। उक्त शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों सहित नगर परिषद , मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी विभाग, ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी रक्तदान किया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम की मूलभूत सुविधाओं में नगर परिषद रामपुरा, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, रेडक्रॉस सोसाइटी नीमच , पुलिस प्रशासन रामपुरा सभी विभागों के अधिकारीगण एवम कर्मचारीगण का सराहनीय योगदान रहा। उक्त महाभियान शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। रक्तदान शिविर रामपुरा में 202 रक्तदाताओं के रक्तदान सहित मनासा तहसील के 2518 रक्तदाताओं एवं संपूर्ण नीमच में 7642 रक्तदाताओं के सहयोग से एक कीर्तिमान स्थापित हुआ।

और नया पुराने