कुकड़ेश्वर राजू पटेल की रिपोर्ट
कुकड़ेश्वर भारतीय किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति की महापंचायत बैठक संपन्न हुई कुकड़ेश्वर सहस्त्र मुकेश्वर महादेव मंदिर पर बैठक में मुख्य रूप से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसी दास वैष्णव एवं मांगीलाल बिलोटमेघवाल भंवर सिंह भाट खेड़ी पटेल संघ प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पटेल कुकड़ेश्वर कुलवंत सिंह राठौर निर्भय राम आंजना भोपाल सिंह चौहान भंवरलाल कुमावत सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम भोलेनाथ की पूजा अर्चना की उसके पश्चात महा पंचायत बैठक की शुरुआत की गई सर्वप्रथम पटेल संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पटेल ने किसानों की समस्याओं को लेकर बात कही किसानो की वाजिब मांग को लेकर अंधी बेरी सरकार को केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया कहा कि किसानों के सन 19 .96 .97 से पहले के सारे पट्टे किसानों के बाहल कर दो और नए पट्टे दिए जाने चाहिए पुरानी परंपरा अनुसार नए पट्टे भी दिया जाना चाहिए एवं सीपीएस पद्धति को खत्म करना चाहिए एवं -मारपीन पद्धति को खत्म करना चाहिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीदास वैष्णवी ने कहा विगत कहीं वर्षों से किसानों की हित की लड़ाई दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान सभी राज्यों में हर तहसील में जाकर आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं फिर भी यह गूंगी बेरी सरकार किसानों की हित की बात नहीं कर रही है हमें जागना पड़ेगा फिर से दिल्ली में सरकार को जगाना पड़ेगा सब किसान बंधु एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाना पड़ेगा सभी अतिथियों ने उद्बोधन दिए सभी किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ तहसील टप्पा कार्यालय पर जाकर नायाब तहसीलदार नितिन शिलोत्तर को एक ज्ञापन दिया गया अफीम किसानों ने वित्त मंत्री को ज्ञापन दिया कार्यक्रम का संचालन भंवर सिंह भाटी ने किया कार्यक्रम का आभार कुलवंत राठौर ने माना
