कुकड़ेश्वर शहर में पहली बार ऐतिहासिक शिविर संपन्न हुआ शिविर में अचानक मध्य प्रदेश शासन के पूर्व उद्योग मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा पहुंचे शिविर का अवलोकन किया श्री दीपक जी वाघ डॉक्टर से विशेष चर्चा एवं शिविर में इलाज कराने आए सभी मरीजों के हाल-चाल जाने मनासा विधानसभा क्षेत्र से मरीज पहुंचे कुकड़ेश्वर शिविर में अपने घुटने एवं शरीर की सर्व बीमारी का इलाज करवाने के लिए सभी मरिज शिविर मे पहुंचे उन मरीजों की पूर्व मंत्री नाहटा के द्वारा मरीजों से स्वास्थ्य के संबंध में विशेष चर्चाएं की गई एवं स्वस्थ होने की कामना की गई पूर्व मंत्री नाहटा ने की शिविर का शुभारंभ किया शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे रामपुरा से भाटी जी, कमलेश जी मालवीय, रामकरण जी सूर्यवंशी बंटी जी राठौर, मुख्तियार अहमद, शुक्ला जी, मनोहर दास बैरागी, रामकिशन रावत भंवरलाल मांडी वाल पत्रकार हसमुख बोहरा एवं राजू पटेल ने भी मशीन के द्वारा अपने शरीर की जांच करवाई पूर्व मंत्री जी ने सभी पत्रकार साथियों से भी विशेष चर्चा की एवं उन्हें कहा गया कि इस तरह के आयोजन हमेशा करने चाहिए
घुटना दर्द व आयुर्वेदिक शिविर का विशाल आयोजन किया है मरीजों ने घुटना दर्द, कमर दर्द, साइटिका, पेट संबंधी, कैंसर या कोई भी शरीर में बीमारी का इलाज शिविर मे लिया शिविर में मशीन के द्वारा जांच कर (बॉडी एनालाइजर से) ही उपचार किया गया इस जांच का शुल्क ₹ 2100 हैं लेकिन शिविर में मात्र ₹100 सहयोग शुल्क पर जांच की गई
इस शिविर का आयोजन मध्य प्रदेश आदर्श ग्रामीण राजस्व वसूली पटेल संघ कुकड़ेश्वर के द्वारा किया उक्त जानकारी नगर पटेल राजू पटेल कुकड़ेश्वर के द्वारा दी गई
