नीमच@रामपुरा लालबाग के द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक
7-9-2023 गुरुवार को 31 वीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन लालबाग मैदान रामपुरा मे रखा गया है । मटकी की ऊंचाई 21 फिट रखी गई, मटकी फोड़ने वाली टीम को समिति द्वारा 1111 रु. का नगद पुरस्कार दिया जाएगा । दिनांक 8-9-23 शुक्रवार को भजन संध्या भी लालबाग मैदान मे रखी गई है । सभी आम जनता धर्मप्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर प्रतियोगिता एवं भजन संध्या का आनंद प्राप्त करे एवं कार्यक्रम को सफल बनावे ।
