BREAKING NEWS:-अंतिम संस्कार की लकड़ी लेने गए युवक की तार फेंसिंग में फैले करंट से हुई मौत पड़े ये खबर ?
नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा के समीप गांव खेतपालिया में आज दोपहर को एक 30 वर्षीय युवक की करंट लगने के कारण मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक खेतपालिया में विक्रम पिता शंभू सिंह भील उम्र 30 वर्ष अपने रिश्तेदार का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्राम वासियों के साथ शमशान घाट गया था वहां पर अंतिम संस्कार के लिए चंदन की लकड़ी की आवश्यकता होने पर एक चंदन की लकड़ी लेने विक्रम समीप के खेत में गया खेत में तार फेंसिंग में खेत मालिक जगदीश पटवारी द्वारा करंट छोड़े जाने की वजह से अचानक तार फेंसिंग के संपर्क में आने से विक्रम को करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई यह देख अंतिम संस्कार में आए लोगों में भगदड़ मच गई आनंद-फानन में विक्रम को रामपुरा अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
