BREAKING NEWS:- त्योहारों पर समुचित व्यवस्थाएं करने के दिए निर्देश शांति समिति की बैठक हुई संपन्न पड़े ये खबर !
नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा में आगामी उत्सव गणेश चतुर्थी गणपति स्थापना ईद मिलादुन्नबी ढोल ग्यारस अनंत चतुर्दशी अनंत चतुर्दशी जल झूलनी एकादशी पर निकलने वाले चल समारोह को लेकर नगर के गणमान्य नागरिक अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदस्य एवं आदर्श हिंदू सेवा समिति के सदस्यों एवं उत्सव समिति के सदस्यों के साथ रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया
उक्त बैठक में थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार मौजूद रहे इस अवसर पर थाना प्रभारी ने नगर के लोगों से चर्चा कर अपने-अपने उत्सव शांति प्रीय तरीके से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया इसके साथ ही निकलने वाले चल समारोह में रूट एवं व्यवस्था को लेकर नगर परिषद सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों से उत्सव के दौरान माकूल व्यवस्था करने की दिशा निर्देश बैठक में दिए


