BREAKING NEWS:-जल भराव की आशंका के चलते प्रशासन हुआ पूरी तरह अलर्टग्राम देवरान पहुंचकर लिया जायजा पड़े साल्याखेड़ी से राधे मेघवंशी की खबर ?

BREAKING NEWS:-जल भराव की आशंका के चलते प्रशासन हुआ पूरी तरह अलर्टग्राम देवरान पहुंचकर लिया जायजा पड़े साल्याखेड़ी से राधे मेघवंशी की  खबर ?

नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा के समीप ग्राम देवरान में देर रात्रि को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने देवरान पहुंचकर जल भराव की संभावना के चलते गांव का जायजा लिया और ग्राम वासियों को आवश्यक समझाइश देते हुए दिशा निर्देश दिए 

गौरतलब है की  प्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है इसके चलते नदी नाले उफान पर चल रहे हैं ऐसे में गांधीसागर जलाशय में भी जल स्तर लगातार बढ़ रहा है इसी के चलते गांधी सागर के बैकवॉटर एरिया से लगे किनारे पर बसे गांवों में जल भराव की संभावना के चलते प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार मुकेश निगम एवं राजस्व विभाग की टीम सहित पुलिस प्रशासन की टीम ने देर रात्रि को गांव देवरान में पहुंचकर जल भराव की स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उल्लेखनीय है कि 2019 में भारी बारिश के कारण गांधी सागर का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से रामपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गांधी सागर का पानी भर गया था बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए थे उसी के चलते प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है तथा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है

और नया पुराने