BREAKING NEWS आमने सामने हुई जोरदार कार बाइक की टक्कर, एक घायल एक की मौके पर ही मृत्यु ,मनासा से पवन रायकुवर की रिपोर्ट पड़े ये खबर !
मंदसोर मनासा मार्ग पर लोड़किया के पास आंतरी मामनासा से पवन रायकुवर की खबर ता फंटे पर एक ही स्थान पर हुई हुई दो सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल को मनासा शासकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मनासा मंदसोर मार्ग पर रात 9 बजे के करीब आंतरी माता फंटे पर मनासा से अपने घर लौट रहे बाईक सवार युवक की वेगेनार कार से आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में गांव आंकली निवासी दीपक पिता गोपाल मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना पर मनासा थाने की 108 मौके पर पहुंची एवं घायल को मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर आ रहे थे, इसी दोरान मनासा मारूति शोरुम में काम करने वाले नरेन्द्र पिता रोडमल अमरेजा निवासी आंकली मनासा से घर लौट रहा था। सड़क पर हुए एक्सीडेंट को देखने के लिए अन्य लोगों की तरह नरेन्द्र भी रूका। इसी दोरान मंदसोर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने नरेन्द्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिसे मौके पर खड़ी पुलिस मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुची। जहां नरेन्द्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसका सुबह पीएम कर शव परिजनों को सोपा जाएगा। वहीं दीपक को गंभीर अवस्था में नीमच रेफर किया गया। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की घटना में एक्सीडेंट देखने रूके युवक की मोत हो गई, जबकि पूर्व में हुए एक्सीडेंट में घायल युवक ईलाजरत है। जबकि दोनों एक्सीडेंट एक ही स्थान पर हुए हैं, ओर दोनों युवक एक ही गांव के होते हुए एक ही परिवार के होकर भाई भाई है |
