BREAKING NEWS:- अनावश्यक रूप से साठगांठ कर रखे गये नवीन दैनिक वेतन भौतिक कर्मचारियों को हटाने के संबंध में पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:- अनावश्यक रूप से साठगांठ कर रखे गये नवीन दैनिक वेतन भौतिक कर्मचारियों को हटाने के संबंध में पड़े ये खबर !



नीमच/मनासा :-नगर परिषद मनासा के वर्तमान में नगर परिषद मनासा में पर्याप्त कर्मचारी मौजुद है, किन्तु उसके बावजूद भी नगर परिषद मनासा के उपाध्यक्ष एवं एक वार्ड पार्षद के ससुरजी ने रुपयों की साठगांठ कर नगर परिषद मनासा में करीब 05-06 नये दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो कि सरासर गलत हैं। यह कि, गत 3-4 माह पूर्व नगर परिषद मनासा कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं होने का हवाला देकर करीब 20-25 कर्मचारियों को निकाला गया था, किन्तु पुनः नवीन कर्मचारियों की नियुक्ति से स्पष्ट है कि अवैध लाभ प्राप्ति के चलते नवीन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हैं। वर्तमान में नगर परिषद मनासा में नवीन कर्मचारियों की कोई आवश्यकता नहीं हैं व नगर परिषद मनासा के उपाध्यक्ष एवं पार्षद के ससुरजी द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए उक्त नियुक्तियां करवाई गई हैं, जो शासन के साथ धौखा हैं। यह कि, दिनांक 15/09/2023 तक नगर परिषद मनासा में नवनियुक्त समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को तत्काल हटाया जावे, विवश होकर कांग्रेस पार्षद दल एवं पार्षद साथीगण नगर परिषद मनासा के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी नगर परिषद मनासा की होगी।


और नया पुराने