निर्दोष ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा थाना रामपुरा का घेराव....
रामपुरा/नीमच(मप्र):- जिला नीमच के मनासा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की निकली जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव हुआ, प्राप्त जानकारी अनुसार गत दि 05.08.2023 को मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा में जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत होने पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम चैनपुरिया जहां से मंदसौर जिले में प्रवेश कर गांधी सागर होकर भानपुरा जा रही थी, इसी दौरान गांव चेनपुरिया में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने पर वहा मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव के लोग क्षेत्र में आए चीता प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे इसी विरोध को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्वनियोजित तैयारी कर रखी थी, इस बीच ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में यात्रा मार्ग पर पशुओं को खड़ा कर दिया और छुपकर यात्रा के चार पांच वाहनों पर पथराव किया, पथराव दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है,वही क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की गाड़ी के भी कांच फूटे। यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद सुधीर गुप्ता, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, और यात्रा प्रभारी बंशीलाल गुर्जर रथ में सवार सहित अनगिनत कार्यकर्तागण अपने अपने वाहनों से उपस्थित थे।
उक्त मामले में प्रशासन द्वारा 9 ग्रामीणों को गिरफ्तार किए जाने की ख़बर के संबंध में दि. 06.07.2023 को जिले सहित रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारी संख्या में पुलिस थाना रामपुरा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया एवम निर्दोष लोगों को छोड़ने की मांग रखी।
वहीं डीएसपी मनोज कुमार सिंह के आश्वासन पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन को समाप्त किया।
उक्त मामले में इनका कहना:-
पथराव घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस प्रशासन तफ्तीश कर रहा है। दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई होगी__ जिला कलेक्टर नीमच दिनेश जैन
रामपुरा क्षेत्र के चैनपुरिया में असामाजिक तत्वों ने जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किया जाकर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी__ जिला पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी।
गांव रावलीकुई में ग्रामीणो द्वारा यात्रा का स्वागत किया जा रहा था। जैसे ही यात्रा आगे बडी तो कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने पथराव कर दिया । चिता प्रोजेक्ट को लेकर सारी बाते ग्रामीणो के साथ बैठकर क्लीयर हो चुकी है। ग्रामीणो का विरोध नही था, भाजपा सरकार की लोकप्रियता को बदनाम करने के लिए कांग्रेस की प्री प्लानिंग थी यात्रा को बदनाम करने की। विधायक मारू ने जन आशीर्वाद यात्रा पर हुए हमले को लेकर कहा कि यह कांग्रेस की साजिश है। योजनाबद्ध तरीके से जन आशीर्वाद यात्रा पर पीछे से पथराव किया, क्योंकि कुछ लोग कमलनाथ के नारे लगा रहे थे। कुछ गाडियां पथराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है । पत्थरबाजों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों ने साजिश के तहत घटनाकारित कर उसके वीडियो बनाकर वायरल किए है_ विधायक अनिरुद्ध माधव मारू।
यह भाजपा की आपसी कलह का परिणाम है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक अपनी जमीन खिसकती देखकर सहाभुति लेने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपना रहे है । चिता प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणो में आक्रोश भी है। इस पुरे मामले से पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दो महिने पहले अवगत करा दिया । और विधायक कांग्रेस को बदनाम करने का काम कर रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणो पर फर्जी मुकदमे पथराव को लेकर किया गया तो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी_ मंगेश संघई महामंत्री प्रदेश।
