BREAKING NEWS:- रामपुरा एवम् मनासा में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन...पड़े ये खबर !
रामपुरा/मनासा(मप्र):- मप्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार कल दिनांक 01 अक्तूबर को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा एवं मनासा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ऐसे मतदाता जिनकी आयु 80+ वर्ष या उससे अधिक है, उनको अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम सम्पूर्ण जिले में आयोजित किये गए हैं। रामपुरा में नगर के मतदान केंद्र भाग संख्या 212 से भाग संख्या 226 तक के वृद्धजनों का सम्मान किया गया, सम्मान समारोह कार्यक्रम नगर परिषद परिसर रामपुरा में आयोजित हुआ। उक्त अवसर पर नगर परिषद मुख्य अधिकारी श्री सूर्यवंशी तथा कर्मचारीगण सहित नागमान्य नगरजन व मातृशक्ति उपस्थित रहें। इसी कड़ी में मनासा अनुविभागीय अधिकारी श्री बारिया के नेतृत्व में मनासा में भी अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ मतदाताओं के प्रति सम्मान प्रकट करना और नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना रहा।
