BREAKING NEWS:-रतनगढ़ को पूर्ण तहसील बनाया जाए, तहसील स्तरीय सारे कार्य प्रतिदिन रतनगढ़ में ही हो-कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:-रतनगढ़ को पूर्ण तहसील बनाया जाए, तहसील स्तरीय सारे कार्य प्रतिदिन रतनगढ़ में ही हो-कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका पड़े ये खबर ! 


जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका ने जावद विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया हैं। श्री रांका ने बताया कि रतनगढ़ क्षेत्र की लम्बे समय से मांग है कि वहा तहसील कार्यालय नियमित रूप से संचालित हो व तहसील स्तरीय सारे कार्य रतनगढ़ में ही प्रतिदिन हो , टप्पा कार्यालय होने की वजह से रतनगढ़, जाट, लुहारिया क्षेत्र के लोगो को सींगोली जाना पड़ता हैं , जो कि बढ़ा कष्टदायक होने के साथ ही वितीय खर्च को भी बढ़ा देता हैं ।

एक तहसील बनने के लिए रतनगढ़ सारी अहर्ताओं को पूर्ण करता हैं । श्री रांकाजी ने यह भी बताया कि नगर परिषद क्षेत्र होने के साथ रतनगढ़ परिक्षेत्र में सैकड़ों गांव लगते हैं । इन गाँवो के सुचारू विकास एवं लोककल्याण के लिये सारे कार्य रतनगढ़ में ही होने चाहिये । मगर प्रदेश को निक्कमी बीजेपी सरकार सिर्फ भृष्टाचार में व्यस्त हैं प्रदेश के किसानों और आमजन के हितों से उनका कोई सरोकार नहीं हैं ।

और नया पुराने