BREAKING NEWS:- अंधे कत्ल की गुत्थी में रामपुरा पुलिस जोशी, क्यों बना दोषी..? क्या मिलेगा मृतक समीर को न्याय पड़े ये खबर !
नीमच/ रामपुरा :- गत दिनांक 20/10/23 शुक्रवार को जिला नीमच के रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम दूधलाई व जन्नोद के मध्य मुख्य मार्ग पर स्थित तिलसोई नदी पुलिया नीचे रामपुरा निवासी समीर पिता अब्दुल रऊफ न्यारगर का शव बोरे मे बंद पानी मे तैरता हुआ पाया गया था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए रतलाम भेजा गया था, पश्चात पोस्टमार्टम कल शाम परिजनों को सोपा गया। परिजनों द्वारा पुराने बस स्टेंड रामपुरा पर जनाजे की नमाज़ अता कर रामपुरा पुलिस ईश्वर जोशी के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हे सस्पेंड करने की मांग की एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की गई। इस मामले मे पुलिस थाना प्रभारी श्री जादौन ने परिजनों को पुरा आश्वासन दिलाते हुए कहा की दोषियों को जल्द से जल्द हिरासत मे ले कर उनको सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी इसमे जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी ।
