BREAKING NEWS:- एसडीओपी मनासा सुश्री शिंदे ने लिया अपना इस्तीफा वापस...,पड़े ये खबर !
मनासा/नीमच(मप्र):- जिला नीमच अंतर्गत उपखंड मनासा क्षेत्र में एक चौकाने वाली खबर जब सोशल मीडिया सहित नेशनल चैनल पर प्रसारित हुई, तब क्षेत्र में हड़कंप सा माहौल फैल गया। खबर थी "एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे ने अपना त्यागपत्र दिया" । जांबाज निडर महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा इस्तीफा देने की खबर से क्षेत्र, मीडिया सहित पुलिस महकमे में भी हलचल सी मचना अतिशयोक्ति नहीं होगा। चौराहे की चर्चा अनुसार एनडीपीएस के मामले में टीआई व एसडीओपी के मध्य विवाद या फिर किसी सेंसेटिव मामले में राजनीतिक दबाव ? वहीं सूत्रोनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी बुधवार को मनासा एसडीओपी के निवास पहुंचे, दोनों के मध्य करीब 45 मिनट चर्चा चली पश्चात इसके देर रात एसडीओपी द्वारा अपना त्यागपत्र वापस ले लिया गया। लंबे समय से मनासा एसडीओपी पद को यशस्वी शिंदे संभाल रहीं है। तीन दिन पहले 2 अक्टूबर को गृह विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में मनासा एसडीओपी यशस्वी शिंदे को स्थानांतरित कर नीमच उप पुलिस अधीक्षक अजाक बना दिया गया था। इसके बाद 2018 बैच की यशस्वी शिंदे ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) भोपाल को त्यागपत्र लिख दिया। इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मैं अपनी सेवाएं विभाग को देने में सक्षम नहीं हूँ। भविष्य में मैं इस पद से जुड़े किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष लाभ को प्राप्त नहीं करूंगी। मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें। चर्चाओं पर हालांकि मामले में एसडीओपी ने कोई बयान जारी नहीं किया व अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। वहीं जिला एसपी अनुसार, एसडीओपी ने पारिवारिक कारणों से त्यागपत्र दिया है लेकिन अभी स्वीकृत नहीं हुआ। एसडीओपी से चर्चा की है। वे अपने निर्णय पर वापस विचार कर रही हैं। पश्चात इसके देर रात एसडीओपी मनासा सुश्री शिंदे द्वारा जिला एसपी को पत्र लिख त्यागपत्र को क्षणिक निर्णय बताते हुए लिखा कि व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से यह निर्णय लिया गया था।
