BREAKING NEWS:- किसकी बनेगी सरकार किसका पलड़ा भारी जावद विधानसभा में किसका पलड़ा भारी रहेगा दो दल से और एक निर्दलीय तीनों प्रत्याशी अपनी- जीत के दावे कर रहे हैं पड़े ख्वाजा हुसैन मेवाती की खबर !

BREAKING NEWS:- किसकी बनेगी सरकार  किसका पलड़ा भारी  जावद विधानसभा में किसका पलड़ा भारी रहेगा दो दल से और एक निर्दलीय तीनों प्रत्याशी अपनी- जीत के दावे कर रहे हैं पड़े ख्वाजा हुसैन मेवाती की खबर !

जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में अपना जनादेश दे दिया है। बस अब इंतजार उसे घड़ी का है, जब जनता जनार्दन का जनादेश बंद ताले से मतगणना परिणाम खुलेगा । चुनाव का दौर खत्म होने के बाद प्रत्याशी ने क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने के लिए आभार जताया है  इस बार कांग्रेस को भी उम्मीद ज्यादा है। मतदान के बाद जिस तरह के रुझान सामने आया है, उसको लेकर कई नेताओं की सांस अटकी हुई है। भाजपा से उतरे चुनावी मैदान में प्रत्याशी आंकड़ें को लेकर हार  जीत में उलझे हुए। दोनों ही दलों के प्रत्याशी वह और नेता  अपने-अपने तरीके से गुणा गणित लगा रहे हैं। अब जो भी परिणाम आएगा जावद विधानसभा के लिए रोचक रहेगा। नगर  के हर चौक -  चौराहों पर चर्चाओं का दौर शुरू है।, किसकी बनेगी सरकार कौन बनेग जावद का विधायक इस बीच सभी दल के प्रत्याशी, चुनावी विश्लेषकों के साथ  परिणाम का अनुमान लगाने में व्यस्त हैं। मतदान के आंकड़े और मतदान में वृद्धि को चुनावी विशेषज्ञ सरकार बदलने को कह रहे हैं। वहीं कुछ विशेषज्ञ सरकार के पक्ष में बता रहे हैं। सबके अपने-अपने दावे हैं जावद विधानसभा में 17 नवंबर को जावद में मध्य प्रदेश में सबसे अधिक मतदान हुआ है मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया है पूरे जोर से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया प्रत्याशियों का भाग्य अब evm मैं कैद है 3 दिसंबर को किसी के चेहरे पर खुशी तो किसी के चेहरे पर मायूसी देखने को मिलेगी, नेताओं के भाग्य विधाता इस पर खामोशी से मतदान करके खामोश हो गया, जावद विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार ओमप्रकाश सकलेचा  और कांग्रेस के उम्मीदवार समुद्र पटेल वह पूर्ण अहीर के बीच इस बार जबरदस्त मुकाबला रहा यहां पर  से अधिक मतदान होने दोनों ही दल की धड़कनें बड़ी हुई है। किसके कार्यकर्ताओं ने कितनी मेहनत की है, इन सबका लेखा जोखा, जनता जनार्दन ने अपने मत का प्रयोग करके बता दिया है। मतदाताओं में उत्साह उमंग के साथ बंपर वोटिंग की है। मतदान को लेकर महिलाओं एवं नव युवकों में काफी जोर-शोर देखा गया। लाडली बहनों  से भाजपा को आशाएं हैं। देखना तो यह है की जनता ने किसको जननायक के रूप में मत दिया है। और जनता ने किस पर भरोसा जताया है। यह तो चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा चौराहों पर एक ही चर्चा है कौन जीतेगा किस दल की बनेगी सरकार

और नया पुराने