BREAKING NEWS:- पद संभालते ही CM मोहन यादव ने अंडा, मांस और लाउडस्पीकर पर किया वार; गर्म हुई MP की सियासत धर्मस्थलों पर सिर्फ एक लाउड स्पीकर, 100 मीटर के दायरे में मांस बिक्री बैन !
MP News: एमपी में सीएम पद की कमान संभालते ही डॉ. मोहन यादव ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें खुले में मांस-अंडे की बिक्री और तेज लाउडस्पीकर बजाने पर बैन लगाने के फैसले के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है. इसके बाद कांग्रेस ने बीजपी पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने सीएम के फैसले को दुर्भावना का फैसला बताया है. प्रदेश के सीएम के तौर पर डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर को दो डिप्टी CM जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के साथ शपथ ली थी. सीएम ने 13 दिसंबर की शाम को कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई. इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया, जिसमें राज्य में खुले स्थानों पर मांस और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी. इतना ही नहीं धार्मिक स्थलों और दूसरे आयोजनों में निर्धारित मापदंडों से ज्यादा तेजी से लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी. इसके साथ ही आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए.
