BREAKING NEWS :- रामानुजन जयंती पर गणित मेले का आयोजन@सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की खबर!

BREAKING NEWS :- रामानुजन जयंती पर गणित मेले का आयोजन@सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की खबर!

 

सिंगोली:- स्थानीय विद्यालय  सरस्वती शिशु मंदिर ,विद्या नगर सिंगोली में महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर गणित मेले का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री राजेश नागोरी,श्री वैभव पितलिया,प्राचार्य धर्म चंद गेहलोद  ने  मां सरस्वती और रामानुजन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर गणित मेले का उद्घाटन  किया ।इस अवसर पर लगभग 80 प्रतिभागी  भैया बहिनों ने  गणित माडल प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में रोबोट का प्रदर्शन किया गया जिसकी खूब सराहना करते हुए श्री राजेश नागोरी  ने बताया प्रतिभा  को आगे बढ़ाने और निखारने का बहुत अच्छा प्रयास  सरस्वती शिशु मंदिर में किया जाता है ।श्री वैभव पितलिया ने भैया बहिनों  का उत्साह  बढ़ाते हुए उन्हें गणित के क्षेत्र में खूब उचाइया छूने की शुभकामना दी ।विद्यालय प्राचार्य श्री गेहलोद ने भी भैया बहिनों के मॉडल की खूब सराहना की  ।प्रबंध कार्यकारणी से अध्यक्ष श्री बाबूलाल शर्मा ,व्यवस्थापक श्री पवन पालीवाल,और समिति के सदस्य मन्ना लाल गंगवाल ,श्री मति प्रभा सुराणा ने भी सभी मॉडल का अवलोकन कर भैया बहिनों को धन्यवाद दिया गणित मेले के मार्गदर्शक मनीष पटवा  ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन सु श्री प्राची तिवारी ने किया

और नया पुराने