BREAKING NEWS:- अज्ञात कारणो के चलते युवती ने की फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त@साल्याखेड़ी से राधे की खबर !

BREAKING NEWS:- अज्ञात कारणो के चलते युवती ने की फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त@साल्याखेड़ी से राधे की खबर !

रामपुरा/नीमच(मप्र):जिला नीमच के रामपुरा नगर अंतर्गत समीपस्थ  ग्राम मजरा देवरान में एक युवती  ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली , सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल मनासा  भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मजरा देवरान में रेनुका पति रामदयाल मेघवाल उम्र २५ वर्ष  जिसका विवाह ६ माह पूर्व रामदयाल के साथ हुवा था एवम युवती गर्भवती भी थी। जिसने अज्ञात कारणो  के चलते अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटक कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरकर मनासा  शासकीय अस्पताल  में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम किया।

और नया पुराने