BREAKING NEWS:- बंगाली हिन्दु समाज सेवा संगठन संस्थान द्वारा एक कार्यक्रम सम्पन पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:- बंगाली हिन्दु समाज सेवा संगठन संस्थान द्वारा एक कार्यक्रम सम्पन पड़े ये खबर ! 

गाँधीसागर (नि प्र.) भारतीय बंगाली हिन्दु समाज सेवा संगठन संस्थान द्वारा एक कार्यक्रम मंगलवार को बंगाली कालोनी मे आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ , स्थानीय भाजपा नेता अशोक खंडेलवाल , सरपंच मनीष परिहार, युवा मोर्चा अनुराग वर्मा पिन्टू परिहार , चन्द्रप्रकाश पंडा थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धाकड ने कहा कि बंगाली समाज एक बहादुर समाज है जिनमे काम करने की क्षमता कुट कुट कर भरी है जो जलाशय में रहकर मत्स्याखेट के साथ अन्य कई तरह के काम मेहनत करते है । इस समाज मे कई गरीब निर्धन परिवार है जिनके लिए यह एन जी ओ संगठन आगे आया है । आज 75 साल आजादी के बीत गए है पूर्व की सरकार ने गरीबो के लिए नारा जरूर दिया है लेकिन वास्तव मे  गरीबो का उत्थान नही किया । जब साल 2014 मे पहली बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दिल्ली के लालकिले से शपथ ग्रहण की तो उन्होंने देश में स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया उन्होंने गरीबो के कल्याण के लिए कई सारी योजनाएँ बनाकर उन्हे सीधे उनके खाते में पैसा जमा करवाए है जबकि पूर्व की सरकार का पैसे तो बिचोलिए ही हडप जाते थे । शौचालय निर्माण , पीएम आवास योजना सहित गेहूँ चांवल गरीबो के पास आनलाईन पहुंच रहा है । इस अवसर पर बडी संख्या मे एनजीओ संगठन पदाधिकारी , बंगाली समाज सहित राकेश जैन सुदर्शन शर्मा, पूरन माटा, दिनेश सांखला , राकेश बर , सूरजकरण बारवाल , सुरेन्द्र नायर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

और नया पुराने