BREAKING NEWS:- नीमच जिले का गांव जन्नौद और रात का वक्त, ग्रामीणों ने देखा ये नजारा तो मच गई अफरा तफरी 03 आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे जब अचानक , सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन पढ़े ये खबर !
रामपुरा। रामपुरा तहसील के समीप ग्राम जन्नौद के पास एक खेत पर कुछ बाहरी लोग आकर रह रहे थे। ग्रामीणों के देखने पर पता चला कि उक्त लोगो के द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार कर पकाने की तैयारी कर रहे है। मौके पर ग्रामीणों ने लोगो को पकड़ लिया। अफरा तफरी में मौके से तीन आरोपी गिरीराज पिता नंदा जाति नट उम्र 40 वर्ष, सौराम पिता कन्हैयालाल जाति नट उम्र 50 वर्ष, लेखराज पिता सौराम जाति नट उम्र 22 वर्ष शिकंजे में आए। तीनो आरोपी जावद तहसील के पालरा के निवासी हैं। बाकी दो पुरुष एवं एक महिला फरार हो गए।
मिली जानकारी अनुसार स्थानीय वन विभाग एवं पुलिस थाना रामपुरा टीम मौके पर पहुंची। आरोपीयो को गिरफ्तार कर लगभग मृत चार से पांच मोरो को उड़नदस्ता वाहन में एकत्र कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
.jpeg)