BREAKING NEWS:- नीमच जिला प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न,विष्णु मीणा बने नवनिर्वाचित अध्यक्ष तो वहीं कार्यकारिणी सदस्य में महावीर चौधरी रामपुरा ने मारी बाजी पड़े ये खबर!

BREAKING NEWS:- नीमच जिला प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न,विष्णु मीणा बने नवनिर्वाचित  अध्यक्ष तो वहीं कार्यकारिणी सदस्य में महावीर चौधरी रामपुरा ने मारी बाजी पड़े ये खबर!

नीमच(मप्र):- दि . 14.जनवरी 2024, नीमच जिला प्रेस क्लब के प्रत्याशियों का नीमच शहर के टाउन हॉल भवन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव संपन्न हुए, जहां अध्यक्ष पद के लिए विष्णु मीणा और अजय चौधरी के बीच कशमकश रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसमें विष्णु मीणा को 2 वोट से विजय प्राप्त हुई, वही उपाध्यक्ष राकेश मालवीय तो सचिव पद पर राजेश लक्षकार, कोषाध्यक्ष राजेश भण्डारी, सहसचिव पद पर बी.एल. दमामी निर्वाचित हुए, इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों पर सुश्री भानूप्रिया बैरागी एवम महावीर चौधरी रामपुरा ने बाजी मारी। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चली।

मतदान के लिए कुल 192 पंजीकृत सदस्य थे, जहां निर्धारित समय तक 162 सदस्यो ने मतदान किया। मतदान की गणना सभी सदस्यों के सामने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं। चुनाव की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट विजय जोशी, भरत गर्ग, जिला प्रेस क्लब सलाहकार कृष्ण शर्मा ने संपन्न करवाई । कोर कमेटी के सदस्य सुरेश सन्नाटा प्रहलाद भट्ट मनीष बागड़ी, महेश जैन,चिन्टू शर्मा, दिपेश जोशी की उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन महेश जैन ने किया वही आभार हेमेंद्र शर्मा ने माना।

और नया पुराने