BREAKING NEWS:- हाई स्कूल के बच्चों को ट्रैक्टर में बिठाकर भ्रमण करने लाये ट्रैक्टर पलटी खाया !गरोठ से दीप सिंह सोलंकी की खबर !
मंदसौर जिले के गांधी सागर में नीमच जिले के कंजाड़ा चौकड़ी गांव तहसील मनासा के हाई स्कूल बच्चों को ट्रैक्टर में बिठाकर गांधी सागर भ्रमण करने के लिए लाये अध्यापक परंतु ट्रैक्टर अचानक से पलटी खा गया और कई बच्चे घायल हो गए गंभीर घायल बच्चों को गांधी सागर से भानपुरा इलाज के लिए रेफर किया यह तो गनिमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बड़ी दुर्घटना नहीं घटी मगर बड़ा हादसा होते होते टला फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ और बच्चों को ले जाने के लिए चार पहिया वाहन की सुविधा मुहैया क्यों नहीं करवाई यह जांच का विषय है हालांकि बड़ा हादसा होने से टला अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज जारी है
.jpeg)