BREAKING NEWS :-गड्डे नुमा हालत पड़े गाँधीसागर अभ्यारण्य क्षेत्र में विगत कई वर्षों से नीमच भोपाल सडक मार्ग ये खबर! गाँधीसागर से पूरन माटा !
गाँधीसागर में अपनी कहानी बयां कर रही थी इस क्षेत्र में किया गया मगर इस कार्य में 27 किलोमीटर दूरी में एक से अधिक कान्ट्रेक्टरो को काम देने से सडक निर्माण कार्य कछुआ चाल से हुआ । जिसमे भी विभाग ने अपनी वाही वाही तो लुट ली ,मगर विभाग के इस कान्ट्रेक्टरो के खेला खेली में यह कार्य एक जैसी गति नही पकड पाया वही कार्य भी एक जैसा नही हो पाया । इसके बावजूद भी एम पी आर डी सी विभाग ने नीमच जिले के ग्राम रावलीकुडी से भानपुरा तहसील के हिंगलाज रिसोर्ट तक तकरीबन आधा दर्जन से भी अधिक सडक पर खाईनुमा गड्डे छोड दिए जिससे अब सभी वाहनो में जिसमे विशेषकर छोटे दो एवं चार पहिया वाहनों को आवागमन में दिक्कते महसुस हो रही है । यही नही सडक निर्माण के साथ साथ दोनो तरफ की साईडे भी समतल किया जाना थी मगर अधिकांश जगहो पर साईडे समतल नही करने से वाहन चालक अपने वाहन सडक से नीचे नही उतारते है और साथ ही वाहनों के दुर्घटना बढ़ने लगे है । विभाग की बानगी देखिए पूर्वात्तर की तरह निर्धारित दूरी में गति अवरोधक बनाए गए है मगर जिसमें भी सांकेतिक बोर्ड अथवा सचेतक पट्टी नही लगवाने से नए वाहन चालको को इन गति अवरोधक का पता नही चल पाता जिससे वह अपने वाहनों को अचानक नियंत्रण नही कर पाता । विभाग की माने तो इस सडक मार्ग पर छोडे गए बडे बडे गड्डो को निर्माण कार्य करवाने के लिए नए सिरे से टेण्डर प्रक्रिया चल रही है लेकिन वह भी कब तक यह अंदाजा नही है !
