BREAKING NEWS:- गॉधीसागर नम्बर आठ दोबडा ब्रीज के नजदीक एक पेड पर युवक झूला फांसी के फंदे पर पड़े ये खबर ! गॉधीसागर से पुरन माटा की रिपोर्ट
गॉधीसागर नम्बर आठ पर गुरुवार प्रातः पुलिस थाना मे सूचना प्राप्त हुई कि दोबडा ब्रीज के नजदीक एक पेड पर एक युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा है । पुलिस थाना प्रभारी तरुणा भारद्वाज मय स्टॉफ के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और वहाँ जाकर देखा कि एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है जांच में पता चला कि युवक का नाम चेनसिंह पिता सौभागसिंह उम्र 26 वर्ष निवासी गाँधीसागर नम्बर 8 का है । पुलिस ने युवक को फंदे से उतार शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भानपुरा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा है । पुलिस ने बताया कि घटना की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा फिलहाल मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है ।
