BREAKING NEWS:- समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए हमले के बाद अब बंसी गुर्जर पर हुआ प्राणघात हमला, धोखे से घर पर बुलाकर लाठी डंडे धारदार हथियार से हमला पड़े ये खबर !
नीमच। समाजसेवी अशोक अरोड़ा पर हुए जानलेवा हमले के बाद अब मंगलवार की सुबह एक और मामला सामने आया है। जिसमें बंशीलाल गुर्जर पर घर पर धोखे से बुलाकर हमला किया गया है। बंसी गुर्जर पर बडकुआ गांव में इदरीश व उसके परिवार ने तलवार लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया जिसके चलते वहां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं खून से लत पथ बंशी गुर्जर को मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार पश्चात नीमच रैफर किया गया है। जहां मैसी शोरूम के समीप निजी चिकित्सालय श्री राम हॉस्पिटल में उपचार जारी है। जिले से जुडी ऐसी ही ताजा अपडेट पाने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
