BREAKING NEWS: वाटर बोट रैली सहित विशाल वाहन रैली आयोजित कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश एवं दिलाई शपथ...!

BREAKING NEWS: वाटर बोट रैली सहित विशाल वाहन रैली आयोजित कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश एवं दिलाई शपथ...!

रामपुरा/नीमच(मप्र):- 26 अप्रैल 2024, नीमच जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर दिनेश जैन के नेतृत्व में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित करके मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इसी कड़ी में जिले अंतर्गत रामपुरा तहसील क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान के लिए रामपुरा स्थित गांधीसागर जलाशय में वाटर बोट रैली आयोजित की गई, जहां जिला कलेक्टर दिनेश जैन सहित जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद, एसडीएम मनासा पवन बारिया, एसडीओपी मनासा विमलेश उईके ने बोट पर सवार होकर गांधी सागर जलाशय के डूब क्षेत्र से लगे हुए दूसरे किनारे के गांवो में नावो के माध्यम से पहुंचकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। इस वाटर बोट रैली में 30 से अधिक वॉटर बोट में अधिकारी कर्मचारियों ने सवार होकर तिरंगे झंडे लहराते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

इसके पूर्व रामपुरा नगर में विशाल वाहन रैली का भी आयोजन किया गया , मतदाता जागरूकता विशाल वाहन रैली को जिला कलेक्टर श्री जैन एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने नगर पालिका रामपुरा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, नगर के प्रमुख मार्गों बड़ा बाजार, लाल बाग, छोटा बाजार, बस स्टेंड से होते हुए गांधीसागर जलाशय के फिश कलेक्शन पॉइंट पर वाहन रैली का समापन हुआ, वाहन रैली दौरान जिला कलेक्टर श्री जैन सहित जिला पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, एसडीएम श्री बारिया,एसडीओपी मनासा विमलेश उईके , तहसीलदार मनासा बालकृष्ण मकवाना, तहसीलदार मुकेश निगम, पुलिस थाना प्रभारी विकास पटेल, नगर पालिका मुख्य अधिकारी केएल सूर्यवंशी, बड़े बाबू नंदलाल प्रजापत एवम हजारों की संख्या उपस्थित प्रशासनिक कर्मचारीगण ने नगरवासियों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। वहीं रामपुरा स्थित गांधीसागर जलाशय पर जिला कलेक्टर श्री जैन द्वारा उपस्थित नगरवासियों एवम महिला पुरुष कर्मचारियों को मतदान करने की भी शपथ दिलाई। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका सहित राजस्व विभाग कर्मचारीगण एवं पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका रही।
और नया पुराने