BREAKING NREWS पृथक पृथक दुर्घटनाओ में एक महिला व एक पुरुष की मौत पड़े ये खबर!

BREAKING NREWS पृथक पृथक दुर्घटनाओ में एक महिला व एक पुरुष की मौत पड़े ये खबर!




रामपुरा/नीमच(मप्र):- दिनांक 18अप्रैल 2024, जिला नीमच अंतर्गत तहसील रामपुरा क्षेत्र में दो अलग अलग दुर्घटनाओं में एक महिला एवम एक पुरुष की मौत होने की ख़बर हैं। रामपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम खेत पालिया में एक महिला कारीबाई पति जगदीश उम्र 26 वर्ष का जाली पर गीले कपड़े सुखाते समय विद्युत प्रवाह के चलते करंट लगा , परिजनों द्वारा नजदीकी सिविल अस्पताल रामपुरा लाया गया, जहां महिला को मृत घोषित किया। वहीं थाना रिंगनोद अंतर्गत ग्राम चौकी निवासी उदानाथ पिता जालमनाथ उम्र 65 अपनी सांस की बीमारी से परेशान होने के चलते रामपुरा आते समय मोटर सायकल का संतुलन बिगड़ने से ग्राम जन्नौद के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया, प्राप्त सूचना पर स्थानीय रामपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सिविल अस्पताल रामपुरा भेजा गया , जहां ईलाज दौरान मृत्यु हो गई। जांच जारी।

और नया पुराने