BREAKING NEWS:- सरपंच की मनमानी से भीषण गर्मी में पेयजल को तरस रहे ग्रामवासी पड़े ये खबर !
मनासा तहसील के जमुनिया राव जी गांव के ग्रामीण भीषण गर्मी के चलते बालागंज सरपंच जगदीश औड़ की मनमानी से परेशान होकर पेयजल के लिए तरस रहे हैं मिली जानकारी के मुताबिक कंजार्डा के चमलेश्वर बांध से पेयजल योजना की पाइपलाइन बालागंज होते हुए जमुनिया रावजी में पेयजल सप्लाई के लिए डाली गई थी उससे रास्ते के सभी गांव को पेयजल आपूर्ति हो रही जल मिल रहा था किंतु बेलागंज के सरपंच जगदीश औढ की मनमानी के कारण सरपंच ने बालागंज में लगे वालों को बंद कर सीमेंट कंक्रीट से बंद करवा दिया जिसके कारण जमुनिया राव जी गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है ग्रामवासी पेयजल के लिए भटक रहे हैं और परेशान हो रहे हैं ग्रामीणों ने मांग की है कि सरपंच के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए बालागंज में बंद किए गए वालों को शीघ्र चालू कर अन्य ग्राम वासियों को भी पेयजल उपलब्ध करवाया जाए
