BREAKING NEWS:- कुकड़ेश्वर में 17 वर्षीय नाबालिक बालक ने आत्महत्या का किया प्रयास पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल भेजा अस्पताल ।

BREAKING NEWS:- कुकड़ेश्वर में 17 वर्षीय नाबालिक बालक ने आत्महत्या का किया प्रयास पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल भेजा अस्पताल ।


कुकड़ेश्वर :थाना क्षेत्र अंतर्गत खाती मोहल्ला निवासी एक 17 वर्षीय बालक ने बुधवार को देर शाम अपने घर में आत्महत्या का प्रयास किया । जिसे परिजन तत्काल उपचार के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर पहुंचे इसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया ।मनासा चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार कुकड़ेश्वर निवासी पिंकेश उर्फ लक्की उम्र 17 वर्ष ने देर शाम 5 बजे करीब अज्ञात कारणो के चलते अपने घर में फांसी लगा ली लेकिन गनीमत यह रही के समय रहते उसे बचा लिया गया ।पुलिस और परिजनो की सहायता से उक्त बालक को तत्काल उपचार के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टर ने तत्काल उपचार कर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। फिलहाल उक्त बालक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।वहीं पुलिस में पैरवी के बाद मामला जांच में लिया है।

और नया पुराने