BREAKING NEWS:- वन विभाग रामपुरा की साहसीक कार्यवाही , 200 किलोग्राम वजनी मगरमच्छ का रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास गांधीसागर जलाशय में छोड़ा..,पड़े ये खबर !
रामपुरा/नीमच/मध्यप्रदेश दिनांक 12अगस्त 2024 सुबह 7 बजे उप वनमंडल अधिकारी मनासा आर आर परमार एवम वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा भानुप्रताप सिंह सोलंकी को दूरभाष पर प्राप्त सूचना अनुसार कार्यालय वन परिक्षेत्र रामपुरा अंतर्गत ग्राम भमेसर में कारूलाल पिता रामचंद्र के बाड़े में मगरमच्छ पाया गया, वन विभाग अधिकारियों द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम को मोके पर भेजा। जहां 2 घंटे की कड़ी मशक्कत मेहनत के पश्चात मगरमच्छ को पिंजरे में काबू किया गया, जिसे प्राकृतिक ग्रहावास गांधीसागर जलाशय में छोड़ा गया, मगरमच्छ की लंबाई लगभग 09 फीट तथा 200 किलो वजनी एवं पूर्णतः स्वस्थ बताया गया। उक्त साहसी कार्यवाही में गठित वन अधिकारी एवं कर्मचारी कैलाश चंद्र राठौड़, राकेश शर्मा, उड़नदस्ता वहां चालक प्रेमसिंह गौड़, राहुल मौर्य , सुरक्षा श्रमिक तुलसीराम तथा उपस्थित ग्रामीणजन का सराहनीय विशेष योगदान रहा।
