BREAKING NEWS:-गुजरात से व्यापार रक्षाबंधन पर अपने घर जा रहा प्रकाश मोटर सायकल अनियंत्रित होने से बाइक सवार की मौत पड़े ये खबर!
रामपुरा/नीमच(मप्र):- दिनांक 18अगस्त, प्राप्त जानकारी अनुसार जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा क्षेत्र के ग्राम मजीरिया के नज़दीक एक मोटर सायकल अनियंत्रित दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मोटर सायकल सवार की सिर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। मृतक का नाम प्रकाश पिता उंकारलाल निवासी धामनिया का बताया जा रहा जो की व्यापार कर रक्षाबंधन पर अपने घर रामपुरा से अपने ग्राम धामनिया जा रहा था। सूचना प्राप्ति पर उक्त व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल रामपुरा लाया गया, जहां वह मृत पाया गया।
