BREAKING NEWS:-विकास खंड मनासा में अनीमिया मुक्त भारत एवं रास्ट्रीय शालेय टीकाकरण अभियान अंतर्गत ब्लॉक टास्क फ़ोर्स बैठक संपन |

BREAKING NEWS:-विकास खंड मनासा में अनीमिया मुक्त भारत एवं रास्ट्रीय शालेय टीकाकरण अभियान अंतर्गत ब्लॉक टास्क फ़ोर्स बैठक संपन |

रास्ट्रीय शालेय टीकाकरण अभियान (टीडी टीकाकरण अभियान ),अनीमिया मुक्त भारत अभियान नेशनल डी वार्मिंग डे , विश्व स्तनपान सप्ताह एवं अन्य रास्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर अंतर विभागीय बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकाकारी (राजस्व) के मार्गदर्शन में जनपद सभा कक्ष मनासा में संपन हुआ |बैठक में विकास खंड शीक्षा अधिकारी ,विकास खंड स्त्रोत समन्वयक ,परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग ,जन शिक्षक सेक्टर सुपर वाइसर स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डा.पलास जेन ,खंड कार्यक्रम प्रबंधक पवन गेहलोत आदि उपस्थित रहे | 

बैठक का संचलान खंड कार्यक्रम प्रबंधक पवन गेहलोत द्वरा किया गया जिसमे अमिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाडी केंद्र पर 6 माह से 5 वर्ष के बच्चो में व्याप्त अनीमिया को दूर करने के लिए दी जाने वाली आयरन सीरप में बारे में बाताया गया आयरन सीरप सभी आंगनवाडी केंद्र पर प्रत्येक सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को दिया जाता हे | प्राथमिक स्कुल में बच्चो को आयरन की गुलाबी गोली ,माध्यमिक स्कुल ,हाई स्कुल एवं हायर सेकण्डरी स्कुल में आयरन की नीली गोली प्रति सप्ताह में एक दिन मंगलवार को दी जाती हे | बच्चो को दिए जाने वाले आयरन अनुपूर्ण का मूल उद्देश्य बच्चो में व्याप्त अनीमिया को कम करना हे | 

कपिल यति क्षेत्रीय समन्वयक एविडेंस एक्सन द्वरा अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम पर विस्तारित चर्चा पर बताया गया की अनीमिया की पहचान हम हिमोग्लोबिन की जाच कर पता लगा सकते हे जिसमे 6 माह से 5 साल के बच्चो में HB 11 ग्राम से कम हे तो बच्चे में खून की कमी हे इसी प्रकार 6 वर्ष से 11 वर्ष के बच्चो में  HB 11.5 ग्राम से कम होने पर अनीमिया होता हे और 12 वर्ष से 19 वर्ष के किशोर किशोरी में HB 12 ग्राम होना ,गर्भवती महिला में HB 11 ग्राम होना चाहिए अगर HB इस पेमानो से कम पाया जाता हे ही अनीमिया पाया जाता हे | अनीमिया बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधक होता हे | आयरन अनुपूरण का नियमित उपयोग से ही इसे दूर किया जा सकता हे | 


साथ ही बैठक में 8 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले रास्ट्रीय टीडी टीकाकरण कार्यक्रम पर भी BPM मनासा द्वरा प्रकार डाला गया जिसमे बताय गया की कक्षा 5 और कक्षा 11 के समस्त बच्चो को कार्ययोजना अनुसार TD टिका लगाया जाना हे यह टीका बच्चो को डीप्थेरिया(गलघोटू), परटूसिस (काली खासी) और टीटनेस (धनुष्टकार) जेसी घातक जानलेवा बिमारी से बचाता हे | साथ ही होने वाले टीकाकरण को  शाशन के युविन पोर्टल पर भी पंजीकृत किया जाएगा जिससे बच्चे अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हे | TD टीकाकरण कार्यक्रम माह अगस्त ,सितम्बर और अटूम्बर माह तक किया जाना हे |रास्ट्रीय कर्मी मुक्ति दिवस कार्यक्रम 10 सितम्बर को होना हे और 13 सितम्बर को मोपअप राउंड रहेगा | जिसमे जिसमे 1 वर्ष से 19 वर्ष के समस्त बच्चो को क्रमिनाश्क गोली खिलाई जानी हे | जिसका उद्देश्य बच्चो के पेट में पाए जाने वाले कर्मी खत्म करना हे | रास्ट्रीय कर्मी नाशक कार्यक्रम सभी सरकारी और गेर सरकारी स्कुल में चलाया जाना हे | 

प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डा.पलास जेन द्वरा उपस्थित सभी विभाग प्रमुख और कर्मचारी से कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग कर सफल बनाने के लिए अपील की |

और नया पुराने