BREKING NEWS:-राजस्व महाभियान 2.0 अंतर्गत संभागीय आयुक्त उज्जैन श्री गुप्ता ने किया तहसील मनासा एवं रामपुरा कोर्ट का निरीक्षण...,
रामपुरा/मनासा/नीमच(मप्र):- दिनांक 03.08.2024, मप्र सरकार द्वारा राजस्व महाभियान 2.0 के अंतर्गत उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता गत शनिवार को नीमच जिले के दौरे पर रहे। जहाँ उन्होंने जिले की अन्य तहसीलों सहित तहसील मनासा एवं रामपुरा कोर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली और नामांतरण, बंटवारा, नक्क्षा तरमीम, राजस्व आदेशों का अमल, खसरा ई-केवायसी, के प्रकरणों का अवलोकन भी किया। उन्होने कहा कि साईबर तहसील के अंतर्गत फेसलेस नामांतरण, बंटवाराकी सुविधा रहेगी। आवेदक को न्यायालय में पेशी पर उपस्थित होना अनिवार्य नहीं रहेगा। राजस्व अधिकारियों को भी तय समय सीमा में प्रकरण का निराकरण कर पोर्टल पर अमल दर्ज करवाना होगा।
संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को तय समय सीमा मे राजस्व प्रकरणो का निराकरण करने को भी कहा गया। वही कर्मचारियों को आमजनता के प्रति सदाचार व व्यहारिक होकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे राजस्व महाअभियान 2.0 मे शत प्रतिशत राजस्व संबंधित प्रकरणो का निराकरण करने के निर्देश दिए।
उक्त मौके पर नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन, एसडीएम मनासा पवन बारिया, तहसीलदार बी.के. मकवाना , तहसीलदार रामपुरा मुकेश निगम सहित अधिकारी उपस्थित रहें।
