BREAKING NEWS:- दुर्घटना में बुरी तरह फ्रेक्चर पैर को सही कर रचा इंदौर के डॉ. अरविन्द वर्मा ने सराहनीय कीर्तिमान, प्रदेश को आवश्यकता है ऐसे होनहार डॉक्टर टीम की...,
इंदौर(मप्र):- वैसे तो डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है मगर कभी- कभी वास्तव में डॉक्टर भगवान ही होते हैं। ऐसे ही हाल में हुआ। जब एक एक्सिडेंट के केस में भगवान के दूत बनकर आए इंदौर क्षेत्र के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद वर्मा।
दरअसल, कुछ समय पहले दुर्घटना के कारण इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष इंदौर निवासी एस.आर. शर्मा का एक्सीडेंट हो गया था जिसमे उनको कमर और पैर में बहुत गंभीर फैक्चर हो गए थे। बहुत से डॉक्टरो ने तो पैर का सही होना नामुमकिन बोलकर हाथ खड़े कर दिए थे। इसी बीच किसी ने श्री शर्मा को डॉक्टर अरविंद वर्मा के बारे में बताया जब अरविंद वर्मा से बात हुई तो उन्होंने एक एक्स-रे रिपोर्ट देखकर बताया अच्छे से ठीक होने में 6 से 8 महीने लगेंगे एकदम आपको अपने पैरों पर खड़ा कर दूंगा। और आखिर हुआ भी वैसा ही।
डॉ अरविंद वर्मा ने जो कहा वो करके दिखा दिया। वरिष्ठ पत्रकार श्री शर्मा आज अपने पैरों से चल रहे हैं ऐसे महान डॉक्टर के लिए दो शब्द लिखना तो बनता है। एस आर शर्मा का कहना है कि डॉ अरविंद वर्मा ने निस्वार्थ भाव से नॉमिनल चार्ज लेकर उनका इलाज किया।
श्री शर्मा जी का कहना है मध्यप्रदेश के गौरव डॉ अरविंद वर्मा को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सम्मान दिलाने का पुरी कोशिश करूंगा।
