BREAKING NEWS:- पांच दिवसीय फारेस्ट रिस्ट्रीक्ट आयोजन शुभारम्भ से समापन तक विवादो के घेरे में सम्पन्न जिसके कारण कई गाय गंभीर रूप से बिमार हो गई !

BREAKING NEWS:- पांच दिवसीय फारेस्ट रिस्ट्रीक्ट आयोजन शुभारम्भ से समापन तक विवादो के घेरे में सम्पन्न जिसके कारण कई गाय गंभीर रूप से बिमार हो गई !


गाँधी सागर@पुरन माटा -फ्लोंटिग फेस्टीवल १४ से १९ अक्टोम्बर तक पांच दिवसीय फारेस्ट रिस्ट्रीक्ट आयोजन शुभारम्भ से समापन तक विवादो के घेरे में सम्पन्न हुआ लेकिन समापन पश्चात् भी विवादो का गहरा नाता गुजरात की कम्पनी लालू एण्ड सन्स का अनवरत जारी है । ताजा विवादित मामला गाँधी सागर के जागरूक गौ सेवकों द्वारा उजागर किया है जिसमें कम्पनी द्वारा पांच दिवसीय फूड स्टॉल सहित पर्यटको के बचे हुए संग्रहित भोजन नाश्ता को काली  थैली में कार्यक्रम स्थल के बाहर खुले में फेंक दिया गया । फेके गए  बासी भोजन एवं डिस्पोजल को वहाँ जंगल क्षेत्र में उपलब्ध गायों ने खा लिया । जिसके कारण कई गाय गंभीर रूप से बिमार हो गई जिनका पशु मालिको ने पशु चिकित्सा से उपचार करवाया गया । बिमारी की वजह बतलाई गई है कि बासी भोजन एवं डिस्पोजल पन्नी की वजह से गौवंश मे यह स्थिती निर्मित हुई है । गौ सेवको ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना गाँधीसागर मे मय प्रमाण के एक आवेदन मे देकर मांग की गई है कि गौवंशों में इस कम्पनी की वजह से बिमारी तथा मरणासन्न स्थिति होने पर कम्पनी के विरुद्ध पशु अत्याचार एवं हत्या जैसी कानूनी कार्रवाई की जाए । गौ सेवको ने इस आशय को लेकर क्षैत्रीय विधायक चन्द्र सिंह सिसौदिया को भी अवगत करवाए जाने की बात कही । यही नहीं फ्लेटिंग फेस्टिवल गाँधीसागर अभ्यारण्य सीमा पर लगा हुआ है जहाँ वन्य प्राणी का भी  आवागमन  लगा रहता है  उनके ऊपर  भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है ऐसे भी वन विभाग को भी सचेत होने की जरूरत है ।                          इस विषय को लेकर थाना प्रभारी तरुणा भारद्वाज ने इस प्रतिनिधी को बताया कि गौ सेवको का आवेदन प्राप्त हुआ है मामले को संज्ञान मे लेकर जाँच प्रतिवेदन कर जो भी उचित कार्यवाही होगी वह की जाएगी । इस आशय को लेकर  ग्राम पंचायत गॉधीसागर ने भी लिखित मे आयोजक संस्था को सूचित किया गया था लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने इस और ध्यान देना उचित नही समझा ।

और नया पुराने