BREAKING NEWS:- खबर का तुरन्त असर गाँधीसागर फ्लोटिंग फेस्टीवल द्वारा आयोजन स्थल के नजदीक ही बासी भोजन पन्नियों में भरकर फेंक रहे थे !

BREAKING NEWS:- खबर का तुरन्त असर गाँधीसागर फ्लोटिंग फेस्टीवल द्वारा आयोजन स्थल के नजदीक ही बासी भोजन पन्नियों में भरकर फेंक रहे थे ! 

गांधीसागर@पुरान माटा - बासी भोजन पन्नियों में भरकर फेंक रहे थे !जिसको गायों के खाने से कई गाए बिमार हो रही है फारेस्ट रिस्ट्रीक्ट की इन खामियों को प्रिन्ट मीडिया ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिसे देख आयोजनकर्ता ने आनन फानन में प्रांगण मे पडी गंदगी बासी भोजन प्रांगण को नई जालियाँ लगाकर नया ताला से पैक कर दिया गया । बुधवार को ही भानपुरा से पशुचिकित्सक वी डी जैन ने आयोजन स्थल के प्रांगण का मुआयना किया मगर प्रांगण साफ सुधरा एवं जाली से पैक मिला  । कुल मिलाकर प्रकाशित खबर का असर यह हुआ कि गुजरात की कम्पनी लल्लू एण्ड संस के कारिन्दो द्वारा विवादित स्थल को दुरस्त कर पशु चिकित्सक को सब कुछ ठीक-ठाक बतलाया गया । गौरतलब है कि विगत वर्ष आयोजित आयोजन मे भी लल्लू एण्ड संस के द्वारा ऐसी गलतियाँ की गई थी जिसमें कुछ जागरूक लोगों ने ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव को अवगत करवाया गया था जिसे देख ग्राम पंचायत द्वारा आयोजन कर्ता कम्पनी को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि इस प्रकार खुले में बासी एवं अनुपयोगी खाद्य पदार्थ तथा पन्नियाँ नही फेकें । मगर लल्लू एण्ड संस ने ग्राम पंचायत के उस आदेश को अमल मे लाने लायक नही समझा और इस वर्ष पुनः वही गलती दोहरा कर यह साबित कर दिखाया है कि वहाँ किस प्रकार स्वच्छता अनुशासन एवं नियमों का पालन किया जाता है 

और नया पुराने