BREAKING NEWS:- ख़बर का असर...,जिला कलेक्टर श्री चंद्रा निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई,ग्राम चचोर में किया एक निजी दवाखाना सील...,
रामपुरा/नीमच 12 नवंबर 2024, ज्ञात हो मप्र में जनहित संबंध में समय समय पर संयुक्त मीडिया टीम मुख्यतः महाकाल एक्सप्रेस , बुलन्द मध्यप्रदेश एवं भारत हलचल न्यूज द्वारा झोला छाप डॉक्टर्स की अवैध कार्यकलापों पर खबरों के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा हैं , जिस पर समय समय पर प्रशासन द्वारा भी कार्यवाही की जाती रही हैं, इसी कड़ी में जिला नीमच गत मंगलवार जनसुनवाई में जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को प्राप्त एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद के निर्देशानुसार मनासा उपखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा नगर के गांव चचौर में एक निजी बंगाली दवाखाने को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सील कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद अनुसार जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जन् सुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ.बी एल भायल बीएमओ मनासा, बीएमओ डॉ. राजेश मीणा जावद एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम चचोर पहुंचकर एक निजी दवा खाने का निरीक्षण कर जांच करवाई की और अनियमितता पाए जाने पर उक्त दवाखाने को सील कर दिया गया है।
