BREAKING NEWS:- अमेरिका से लेकर अफगानिस्तान तक…दुनिया के दिग्गज मनमोहन को कर रहे याद !

BREAKING NEWS:- अमेरिका से लेकर अफगानिस्तान तक…दुनिया के दिग्गज मनमोहन को कर रहे याद !

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा. उनके निधन पर देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई.

आज दिल्ली आएंगे तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, मनमोहन सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन आज दिल्ली आएंगे

अमेरिका से लेकर अफगानिस्तान तक…दुनिया के दिग्गज मनमोहन को कर रहे याद

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश गम में डूबा है. अमेरिका से लेकर अफगानिस्तान तक…दुनिया के दिग्गज मनमोहन सिंह को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. स्टीफन हार्पर, हामिद करजई, अब्दुल्ला शाहिद जैसे विश्व के नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को याद किया है.

देश के लिए बहुत बड़ी क्षति, उनके कार्यकाल में रेलवे में भाड़ा कम हुआ- लालू यादव

देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है. बहुत ईमानदार थे. उनके मंत्रिमंडल में मैं मंत्री था. उनके कार्यकाल में रेलवे में भाड़ा कम किया गया. इकोनोमिस्ट के रूप में जाने जाते थे.

मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश दुखी है- RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है. संध ने कहा है कि मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश दुखी है.

दिल्ली: राजघाट के पास कल होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल राजघाट के पास राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. कल सुबह उनका शरीर 8-10 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा. देर रात 1 बजे तक उनकी बेटी अमेरिका से लौटेंगी. इसके बाद पूर्व पीएम की अंतिम विदाई होगा.


और नया पुराने