HELTH :- 2 साल से कोमा में, अब तक 4 करोड़ का बिल, मुंबई के आनंद दीक्षित की हरीश जैसी कहानी !
हरीश राणा के केस की तरह ही मुंबई के आनंद की कहानी है. आनंद पिछले 2 सालों से कोमा में हैं. एक सड़क हादसे ने उनकी स्थिति को ऐसा कर दिया. आनंद के इलाज में अभी तक काफी पैसा खर्च हो चुका है.
उम्मीद के सहारे परिवार
आनंद की स्थिति ऐसी है बस उनका दिल धड़क रहा है, सांसें चल रही हैं, लेकिन शरीर का रिस्पांस नहीं है, लेकिन उनके केयरटेकर अर्जुन प्रजापति दिन-रात आनंद की सेवा में लगे हुए हैं. इस उम्मीद में कि शायद एक दिन आनंद आंखें खोलें और फिर से उनके साथ बातें करें, लेकिन 2 साल के इंतजार में अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है.
बस एक बार मुंह से पापा सुनना चाहते हैं
आनंद के पिता बताते हैं कि इलाज के दौरान उन्हें कई अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े, इतने महंगे बिल चुकाने पड़े. यहां तक की बीमा कंपनी ने क्लेम भी नहीं दिया. उनके पिता कहते हैं कि मेरे पास जो कुछ था, सब बेच दिया. बस एक बेटे के मुंह से पापा सुनने के लिए, लेकिन बेटा 2 साल में एक बार भी कुछ बोला नहीं है.
हरीश राणा के मामले ने जहां इच्छामृत्यु पर बहस छेड़ी है, वहीं आनंद दीक्षित का परिवार उम्मीद और संघर्ष की राह पर डटा हुआ है, लेकिन इतना पैसा खर्च हो चुका है कि आर्थिक तौर पर टुट चुके हैं, लेकिन आज भी ठीक होने की उम्मीद नहीं छोड़ी है