BIG BREAKING: IPL क्रिकेटर अवेश खान पहुंचे नीमच, न्यायालय सहित कई जगहों पर किया भव्य स्वागत, नीमच की लाल माटी के लिए कही ये बड़ी बात, पढ़े खबर
IPL क्रिकेटर अवेश खान पहुंचे नीमच, न्यायालय सहित कई जगहों पर किया भव्य स्वागत, नीमच की लाल माटी के लिए कही ये बड़ी बात, पढ़े खबर
नीमच। क्रिकेटर अवेश खान आज नीमच न्यायालय पहुंचे है। जहां अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने नीमच की माटी को लेकर भी बड़ी बात कही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को आईपीएल क्रिकेटर अवेश खान नीमच पहुंचे। जिसके बाद वह न्यायालय गए, जहां अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ और पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही उनसे चर्चा भी की है।
मीडिया के चर्चा के दौरान क्रिकेटर खान ने कहा कि मैं जब नीमच पहुंचा, तो यहां सभी ने मेरा स्वागत किया, तो मुझे काफी अच्छा लगा। नीमच और मेरा रिश्ता बचपना का है। मेरे रिश्तेदार नीमच में भी रहते है। इसी कारण मैं अपने बचपन में गर्मी की छुट्टियों में नीमच आया करता था, और छुट्टियों यहीं गुजारा करता था। सालों बाद मैं नीमच आया हूं... तो मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है, मेरी बचपन की यादें भी ताजा हो गई। मैं कई लंबे समय तक क्रिकेट खेला, और फिर यहां आना हुआ, परिवार के सदस्यों से मुलाकात हुई
उन्होंने बताया कि हालंहि में वह आईपीएल मैच में अपना प्रदर्शन कर रहे है, और न्यूजिलेंड सीरिज ने उनका चयन हुआ। मैं अपनी फिटनेस के साथ हर एक सीरिज पर फोकस करता हूं...