BIG NEWS: 37 क्विंटल डोडाचूरा मामला, मनासा क्षेत्र का 5 हजार का इनामी आरोपी देवीलाल भी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू, जीरन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पढ़े खबर
37 क्विंटल डोडाचूरा मामला, मनासा क्षेत्र का 5 हजार का इनामी आरोपी देवीलाल भी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू, जीरन पुलिस की बड़ी कार्यवाही
जानकारी के अनुसार मुखबीर सूचना के आधार दिनांक 08.07.2021 को दरम्यानि रात मनासा पुलिस एवं थाना नीमच सिटी पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में अफिम डोडाचुरा की बड़ी खेप 37 क्विंटल मनीष तिवारी के मकान व गोडाउन से पकड़ी गई थी। तत्समय मौके से गोपाल पिता कनीराम रेवारी को गिरफ्तार किया गया था। मौके से मनीष पिता सियारामचरण तिवारी फरार हो गया था। प्रकरण जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया के द्वारा अथक प्रयास कर पुर्व में प्रकरण के अन्य फरार आरोपी नरेन्द्र उर्फ सम्पत्त को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था।
प्रकरण के मुख्य आरोपी 10 हजार रूपये के ईनामी मनीष तिवारी को अरविन्दो हास्पिटल इंदौर से थाने लाकर गिरफ्तार किया गया था। इसी प्रकरण में आज अन्य फरार आरोपी देवीलाल पिता भेरूलाल कांछी (53) निवासी हासपुर थाना मनासा जिस पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। उसे पकड़कर थाने लाकर पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे प्रारम्भिक पूछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही मे सउनि रामपालसिंह राठौर, प्र.आर प्रणव तिवारी, आरक्षक विवेक धनगर, धर्मेन्द्र सिंह, विक्रम धनगर, लोकेन्द्र आर्य और सैनिक प्रकाश नागदा का सराहनीय योगदान रहा।