जिला कलेक्टर का बड़ा एक्शन, पटवारी संतोष चौबे को किया निलंबित, मामला जमीन का सीमांकन एवं पावती बनाने की एवज में रिश्वत लेने का

 

BIG BREAKING: जिला कलेक्टर का बड़ा एक्शन, पटवारी संतोष चौबे को किया निलंबित, मामला जमीन का सीमांकन एवं पावती बनाने की एवज में रिश्वत लेने का, पढ़े खबर

नीमच। कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल द्वारा पटवारी हल्‍का नम्‍बर-9 जयसिहंपुरा के पटवारी संतोष चौबे को तत्‍काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। निलम्‍बन काल में उनका मुख्‍यालय तहसील कार्यालय जीरन रहेगा और उन्‍हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ता देय होगा। पटवारी हल्‍का नम्‍बर 9 जयसिहंपुरा का अतिरिक्‍त प्रभार पटवारी लोकेश मोड को सौंपा गया है। 


गौरतलब है की लालाराम जाटव पिता भेरूलाल निवासी जयसिंह पुरा ने बीती 15.12.21 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन को लिखित में एक शिकायत की थी, इस दौरान उसने बताया था कि उसकी जमीन का सीमांकन एवं पावती बनाने की एवज में हल्का पटवारी संतोष चौबे द्वारा ढाई लाख रूपये की रिश्वत मांगने की बात कही गई थी। 


जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा और टीम शनिवार को नीमच जिले के ग्राम जयसिंह पुरा पहुंची। जहां टीम ने पटवारी संतोष चौबे को 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस पर एसडीएम नीमच के माध्‍यम से संतोष चौबे के निलम्‍बन के लिए प्रस्‍ताव कलेक्‍टर को प्राप्‍त हुआ। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पटवाली को निलंबित किया है।   

और नया पुराने