PANCHAYAT CHUNAV : OBC की आरक्षित सीटों पर रोका चुनाव, री-नोटिफिकेशन करने के लिए सरकार के पास 7 दिन का समय
एमपी में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। अब प्रदेश में पंचायत चुनाव रद्द नहीं होंगे। इसकी प्रक्रिया जारी रहेगी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक फैसला दिया गया था, जिसके बाद शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने एक हाई लेवल की बैठक कीl इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव जामोद ने कहा कि पंचायत चुनाव की प्रकिया जारी रहेगी। चुनाव निरस्त नहीं होंगे।
मीडिया से बातचीत में जामोद ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। जिसमे पहले चरण का चुनाव 6 जनवरी और दूसरे चरण का चुनाव 28 जनवरी को होगा। दोनों चरणों के लिए नामांकन 20 दिसम्बर तक होगा। उन्होंने बताया कि ओबीसी की आरक्षित सीटों को जरनल करने का री-नोटिफिकेशन करने के लिए सरकार को 7 दिन का समय दिया गया है। अभी OBC की आरक्षित सीटों पर चुनाव रोक दिया गया है। आरक्षण और परिसीमन का क्षेत्राधिकार सरकार का है। हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन कर रहे हैं।